दिल्ली में बनेंगे 3 फुट ओवरब्रिज, 12 से अधिक करोड़ रुपये होंगे खर्च; लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में अब पहले से ज्यादा सहूलियत मिलेगी। खासकर पूर्वी दिल्ली के व्यस्त इलाकों में लोगों को सुरक्षित तरीके से हाईवे पार करने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (NH-709B) पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए तीन फुट ओवरब्रिज (FOB) बनाए जाएंगे।

Delhi Dehradun

बुधवार को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने गीता कॉलोनी/गांधी नगर और रमेश पार्क, लक्ष्मी नगर में बनने वाले दो एफओबी का शिलान्यास किया। दोनों पुलों में लिफ्ट की सुविधा भी होगी।

मेंडू में भी बनेगा FOB

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इन एफओबी से स्थानीय लोगों के साथ गांधी नगर बाजार आने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा। वहीं, भजनपुरा-गढ़ी मेंडू के पास भी एक फुट ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दी गई है। यह एनएच-709बी के करीब 10+800 किलोमीटर पर बनाया जाएगा। तीनों एफओबी के निर्माण पर कुल 12.8 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे एक्सप्रेसवे के अलग-अलग हिस्सों में पैदल यात्रियों को सुरक्षित क्रॉसिंग की सुविधा मिलेगी।

EV चार्जिंग स्टेशन

हर्ष मल्होत्रा के मुताबिक, एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड हिस्से के नीचे पार्किंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा दिल्ली वाले हिस्से के सौंदर्यीकरण की योजना पर भी काम चल रहा है। इसके तहत खाली जगह का इस्तेमाल कर पार्किंग, ईवी चार्जिंग स्टेशन, शौचालय और अन्य जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी। दिल्ली वाले हिस्से के एलिवेटेड कॉरिडोर पर सोलर पैनल लगाने का काम भी जारी है।

इनसे हाईवे से जुड़ी बिजली की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। साथ ही, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.