नई दिल्ली, December Travel Destinations | दिसंबर का महीना आते ही घूमने-फिरने और छुट्टियां मनाने का मन होने लगता है। इस समय न तेज गर्मी परेशान करती है और न ही मानसून की बारिश का डर रहता है। ऐसे में परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ देश की अलग-अलग जगहों की सैर का प्लान बना सकते हैं। बता दें कि दिसंबर में भारत में समुद्र तटों से लेकर बर्फीले पहाड़ों और रेगिस्तान तक घूमने के कई ऑप्शन्स एभीएबल हैं।

अगर आप भी सर्दियों की छुट्टियों को खास बनाना चाहते हैं, तो इन 10 जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अंत तक हमारे आर्टिकल में बने रहना पड़ेगा। तो आइए विस्तार से पढ़ें…
गोवा
दिसंबर में गोवा का मौसम बीच पर घूमने और वॉटर स्पोर्ट्स के लिए अच्छा रहता है। अंजुना बीच, फ्ली मार्केट और पुराने पुर्तगाली चर्च देखने के साथ न्यू ईयर पार्टी का आनंद भी ले सकते हैं।
वायनाड
केरल का वायनाड पहाड़ों, जंगलों और मसालों के बागानों के लिए मशहूर है। यहां वाइल्डलाइफ रिजर्व और प्राकृतिक गुफाएं देख सकते हैं।
जैसलमेर
यहां ऊंट की सवारी, डेजर्ट सफारी और रेगिस्तान में कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। जैसलमेर किला और पुरानी हवेलियां भी देखने लायक हैं।
गोकर्ण
कर्नाटक का गोकर्ण शांत समुद्र तटों और प्राकृतिक नजारों के लिए अच्छा विकल्प है। ओम बीच और महाबलेश्वर मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
अंडमान और निकोबार
यहां हैवलॉक आइलैंड और राधानगर बीच पर घूमने के साथ स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और कयाकिंग का आनंद ले सकते हैं।
कच्छ
दिसंबर में कच्छ का रण उत्सव खास आकर्षण रहता है। सफेद रेगिस्तान में लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और ऊंट की सवारी का अनुभव ले सकते हैं।
औली
उत्तराखंड का औली बर्फ से ढकी पहाड़ियों और स्कीइंग के लिए मशहूर है। हालांकि, बर्फबारी की स्थिति मौसम पर निर्भर करती है।
कोणार्क
यहां यूनेस्को विश्व धरोहर सूर्य मंदिर और समुद्र तट घूम सकते हैं। कोणार्क का वार्षिक डांस फेस्टिवल भी खास आकर्षण है।
रणथंभौर
राजस्थान का रणथंभौर टाइगर सफारी के लिए मशहूर है। यहां रॉयल बंगाल टाइगर के अलावा कई वन्यजीव देखने का मौका मिल सकता है।
उदयपुर
उदयपुर में पिछोला झील की बोटिंग, सिटी पैलेस और फतेह सागर झील घूम सकते हैं। सर्दियों में यहां का मौसम भी सुहाना रहता है।
पसंद के हिसाब से चुनें जगह
बीच पर छुट्टियां बितानी हैं तो गोवा, गोकर्ण और अंडमान जाएं। बर्फबारी के लिए औली, रेगिस्तान के अनुभव के लिए जैसलमेर और कच्छ चुनें। वहीं, जंगल सफारी के शौकीनों के लिए रणथंभौर और वायनाड अच्छे ऑप्शन्स हो सकते हैं।