श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अयोध्या- जनकपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

नई दिल्ली | भगवान श्रीराम और माता सीता से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच यात्रा करना पहले से आसान हो सकता है। दोनों धार्मिक शहरों को सीधे रेल मार्ग से जोड़ने की तैयारी की गई है। बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने को मंजूरी दी है।

Ayodhya Janakpur Train

दरअसल, यह ट्रेन करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और बिहार व उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। इससे दोनों देशों के श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, जनकपुर धाम से ट्रेन हर शनिवार को रवाना होगी, जबकि अयोध्या कैंट से हर सोमवार को इसकी वापसी यात्रा होगी। इस सेवा के शुरू होने से रामायण से जुड़े दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। इस ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज में जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम शामिल हैं। इससे रास्ते में पड़ने वाले कई जिलों के यात्रियों को भी फायदा होगा।

पर्यटन और कारोबार को बढ़ावा

इस रेल सेवा से अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच धार्मिक यात्राएं आसान होंगी। साथ ही शिक्षा, कारोबार और पारिवारिक कामों के लिए भारत-नेपाल आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे सीमावर्ती इलाकों में पर्यटन, होटल कारोबार, स्थानीय दुकानदारों और पारंपरिक कारीगरों को भी लाभ होगा।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.