खुशखबरी: हरियाणा में बिछेगी एक और नई रेलवे लाइन, इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

गुरुग्राम | दक्षिण हरियाणा के कई ऐसे गांव हैं, जहां आज भी रेल से सफर करने के लिए लोगों को दूर के रेलवे स्टेशनों तक जाना पड़ता है। अब प्रस्तावित नए रेल कॉरिडोर से इन इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों के साथ किसानों और कारोबारियों को भी फायदा मिल सकता है। बता दें कि फर्रुखनगर-लोहारू रेल कॉरिडोर के चरखी दादरी जिले में प्रस्तावित हिस्से का दूसरे चरण का फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा हो गया है। रेलवे टीमों ने निहालगढ़, बेरला और कान्हड़ा सहित कई गांवों में पहुंचकर मशीनों से रूट सर्वे और निशानदेही की है।

Haryana Railway Project

प्रस्तावित योजना के अनुसार जिले के निमली, तिवाला और निहालगढ़ में तीन रेलवे स्टेशन बनाए जाने हैं। वहीं, पूरा रेलमार्ग फर्रुखनगर, नांगल, सिलाना, झज्जर, आच्छेज, निमली, दादरी, तिवाला, निहालगढ़, नांदा और लोहारू को जोड़ेगा।

लागत तय करने की तैयारी

रेलवे विभाग की ओर से रूट, ट्रैफिक, स्टेशन और डीजीपीएस सर्वे सहित जरूरी तकनीकी काम पूरे किए जा चुके हैं। अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), अनुमानित लागत और रेट ऑफ रिटर्न (आरओआर) तैयार किया जा रहा है। इसके बाद परियोजना को मंजूरी दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

किसानों को मिलेगा फायदा

यह रेल कॉरिडोर गढ़ी हरसरू-फर्रुखनगर-झज्जर-दादरी-लोहारू रेल नेटवर्क का हिस्सा होगा। इसके बनने से किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। वहीं, उद्योगों को माल ढुलाई के बेहतर विकल्प मिलेंगे और क्षेत्र में नए निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.