हरियाणा के 100 किसानों को मिलेगी मुफ्त ड्रोन पायलट ट्रेनिंग, 20 नवंबर तक करें आवेदन

हिसार | हरियाणा में खेती में बढ़ती लागत और मजदूरों की कमी किसानों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में आधुनिक तकनीक खेती का काम आसान बनाने के साथ किसानों की कमाई बढ़ाने का भी जरिया बन सकती है। इसी दिशा में हिसार के किसानों के लिए ड्रोन पायलट बनने का अवसर आया है। बता दें कि विकसित भारत-अन्नदाता स्मार्ट फार्मिंग अभियान 2047 (1.0) के तहत 100 किसानों को नि:शुल्क ड्रोन पायलट प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल सामाजिक संस्था राह ग्रुप और निर्भय एक पुकार ट्रस्ट की ओर से संयुक्त रूप से की जा रही है।

Drone Kisan

प्रशिक्षण शिविर हिसार जिले के भोजराज गांव में आयोजित होगा। आइए जानते हैं विस्तार से इसके बारे में जिससे किसानों को अधिक परेशानी झेलनी नहीं पड़ेगी…

अंतिम सप्ताह में शुरू होगी ट्रेनिंग

आयोजकों के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा और इसकी अवधि 6 से 7 दिन रहेगी। रोजाना 6 घंटे के व्यावहारिक सत्र होंगे। दिल्ली से आने वाले तकनीकी विशेषज्ञ किसानों को ड्रोन संचालन, नेविगेशन, सुरक्षा मानकों और खेतों में कीटनाशकों के सटीक छिड़काव की जानकारी देंगे। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रत्येक किसान को 6,000 से 7,000 रुपये तक की नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

20 नवंबर तक करें आवेदन

अब तक हिसार, रोहतक, झज्जर समेत विभिन्न जिलों के करीब 80 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। बाकी सीटों के लिए 20 नवंबर शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। स्मार्टफोन चलाने की बुनियादी जानकारी और मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी जरूरी है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, ई-अन्नदाता कार्ड, 10वीं की अंकतालिका, आयु प्रमाण पत्र, जियो-टैग फोटो, चालू मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की आवश्यकता होगी।

प्रशिक्षित ड्रोन पायलट एक दिन में करीब 30 एकड़ खेत में स्प्रे कर सकता है। इससे समय और श्रम की बचत होगी। किसान दूसरे खेतों में ड्रोन से छिड़काव की सेवाएं देकर अतिरिक्त आमदनी भी कमा सकेंगे- नरेश सेलपाड़, डायरेक्टर, राह ग्रुप

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.