जनता के लिए खुलेगा दिल्ली का चर्चित शीशमहल, प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान; जानें कब से होगी एंट्री

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में कई सालों से चर्चा में रहा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सरकारी आवास अब आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। इस बंगले को लेकर पहले भी काफी राजनीतिक विवाद हुआ था। अब लोग खुद इसके अंदर जाकर कमरों और वहां की सुविधाओं को देख सकेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को सचिवालय में प्रेसवार्ता कर ऐलान किया कि चर्चित ‘शीशमहल’ को अगले सप्ताह से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Sheesh Mahal

पहले कैबिनेट बैठक में इसे स्टेट गेस्ट हाउस बनाने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब सरकार ने इसे लोगों के लिए खोलने का निर्णय किया है। प्रवेश वर्मा ने बताया कि शीशमहल देखने के लिए आने-जाने की व्यवस्था, टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन से जुड़ी जानकारी जल्द शेयर कर दी की जाएगी।

ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था

आम जनता के प्रवेश से पहले देश के मीडिया प्रतिनिधियों को इसका दौरा कराया जाएगा। इसके लिए अगले दो से तीन दिनों में सूचना जारी होने की बात कही गई है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पहले कई बंगलों, नौकरों के क्वार्टर और गैराज को तुड़वाया, इसके बाद इस आलीशान आवास का निर्माण कराया।

महंगे पर्दे भी देख सकेंगे लोग

मंत्री ने दावा किया कि बंगले के कमरों में रिमोट से रंग बदलने वाली स्मार्ट लाइटिंग, करोड़ों रुपये के पर्दे और वियतनाम से मंगवाया गया मार्बल लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अब आम लोग पूरे परिसर का दौरा कर सकेंगे और इन व्यवस्थाओं को अपनी आंखों से देख पाएंगे।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.