दिल्ली की छात्राओं को CM रेखा गुप्ता की सौगात, शुरू हुईं दो लेडीज स्पेशल बसें

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में कॉलेज जाने वाली छात्राओं को रोजाना सफर के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर मेट्रो स्टेशन से कॉलेज तक पहुंचने के लिए उन्हें दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। अब छात्राओं की इसी परेशानी को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने नई पहल की है। बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कमला नेहरू कॉलेज के ‘कॉलेज डे’ समारोह में दो नई यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बस सेवाओं की शुरुआत की।

Delhi Ladies Special Bus

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में नवनिर्मित ‘वंदे मातरम्’ अकादमिक भवन का भी उद्घाटन किया। इस नए भवन को छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

लेडीज स्पेशल बसें

  • पहला रूट: लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन से गार्गी कॉलेज तक।
  • दूसरा रूट: ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन से कमला नेहरू कॉलेज तक।

ये हस्तियां रहीं मौजूद

समारोह में विधायक अनिल शर्मा और विधायक नीरज बसोया शामिल हुए। इसके अलावा गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. विजेता सिंह और दिल्ली विश्वविद्यालय साउथ कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी भी मौजूद रहीं।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.