10 जनवरी तक 39 ट्रेनें रद्द, 9 के बदले रूट; पंजाब- हरियाणा के यात्रियों पर असर

चंडीगढ़ | पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की ओर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने लुधियाना जंक्शन पर रेल लाइनों के दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बड़ा ब्लॉक लिया है। इसके कारण 10 जनवरी तक 39 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 9 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जाएगा।

Train Cancel Haryana

इस कार्य का उद्देश्य लुधियाना-धुरी रेलखंड का दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग सिस्टम को अपग्रेड करना है। इसके चलते लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ MEMU और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा।

ये एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रभावित ट्रेनों में अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस (12053/12054), अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (14618), पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस (14617), दिल्ली-जालंधर सिटी सुपरफास्ट (14681), बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी एक्सप्रेस (19027) और जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (19028) शामिल हैं।

इन ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों पर असर पड़ेगा। जनशताब्दी 6 और 8 जनवरी, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 6 से 8 जनवरी और वापसी ट्रेन 8 से 10 जनवरी तक प्रभावित रहेगी। दिल्ली-जालंधर सिटी सुपरफास्ट 8 जनवरी, जबकि बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी 2 जनवरी और जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस 4 जनवरी को प्रभावित होगी।

पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द

22439/22440, 12411/12412, 14505/14506, 22479/22480, 22485/22486, 14680 और 14679 सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं, 64521/64524, 64551/64552, 54051, 54054, 54603, 54606, 54631, 54636, 54645 और 54646 जैसी पैसेंजर ट्रेनें भी अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी।

ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.