फरीदाबाद | अपना घर खरीदने के लिए अब लोगों को लाखों रुपये की बचत और महंगे लोन का सहारा लेना पड़ता है। खासकर मिडिल क्लास परिवारों के लिए बजट में फ्लैट तलाशना बड़ी चुनौती है। ऐसे में फरीदाबाद का सेक्टर-119 आने वाले समय में सस्ते घर की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक गुड ऑप्शन बन सकता है। बता दें कि इस सेक्टर में प्लॉट के बजाय अफोर्डेबल हाउसिंग के तहत फ्लैट आधारित योजनाएं विकसित की जा रही हैं। प्रॉपर्टी डीलर विजय मलिक के मुताबिक, यहां करीब 18 लाख रुपये में 1BHK और लगभग 37 लाख रुपये या इससे कम कीमत में 3BHK फ्लैट मिलने की संभावना है।

विजय मलिक के अनुसार, सेक्टर-119 में कई नए प्रोजेक्ट आने की तैयारी है। इच्छुक लोग हरियाणा सरकार के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TCP) विभाग की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
होगा ऑनलाइन ड्रॉ
प्रॉपर्टी डीलर की मदद से भी आवेदन किया जा सकता है। फ्लैट का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से होगा। फ्लैट का नाम ड्रॉ में आने के बाद शुरुआती तौर पर करीब 5 प्रतिशत रकम देकर बुकिंग की जा सकती है। इसके बाद बिल्डर की ओर से 20 प्रतिशत भुगतान मांगा जाता है। इसमें भी करीब 5 प्रतिशत अपनी जेब से देकर बाकी रकम के लिए बैंक लोन का ऑपिशन मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलर के मुताबिक, फ्लैट की कीमत के आधार पर 90 प्रतिशत तक लोन मिलने की संभावना है।
रोजगार के अवसर
सेक्टर-119 में अभी विकास कार्य शुरुआती चरण में हैं। आसपास IMT विकसित होने से भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। अगले चार से पांच साल में यह इलाका काफी हद तक विकसित होने की उम्मीद है। इसके साथ स्कूल और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सुविधाएं भी धीरे-धीरे विकसित होंगी।