Ellenabad Election Update: ऐलनाबाद सीट पर सितंबर महीने में हो सकता है उपचुनाव, चर्चा हुई तेज़

चंडीगढ़, Ellenabad Election Update | कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है, अब देश में सियासी सरगमिया फिर से बढ़ने लगी है. इसी बीच प्रदेश की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई है. बता दें कि ऐलनाबाद का उपचुनाव इसी वर्ष सितंबर महीने में हो सकता है. इसी साल 27 जनवरी को अभय सिंह चौटाला ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में विधानसभा पद से अपना इस्तीफा दे दिया था. वही उसी दिन विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इसे स्वीकार करते हुए ऐलनाबाद सीट को खाली घोषित कर दिया था.

Eelection Result Counting

सितंबर महीने में हो सकते हैं उपचुनाव

नियमों के अनुसार किसी भी सीट पर 6 महीने के अंदर चुनाव करवाना जरूरी है. अप्रैल महीने में कोरोना  ने इतनी रफ्तार पकड़ी जिसकी वजह से हरियाणा में स्थिति काफी चिंतनीय बन गई. इसके चलते 6 मई को भारतीय चुनाव आयोग ने ऐलनाबाद सहित देश में 8 जगहों पर होने वाले उपचुनाव को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस गांव में पंचायत चुनाव की आहट, सरपंच को मिली ग्रुप D में नौकरी

अब कोरोंना की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है. परिस्थितियां सामान्य होने लगी है, ऐसे में ऐलनाबाद में इसी साल सितंबर महीने में उप चुनाव हो सकते हैं. हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में अप्रैल के महीने में कोरोना के केसेस तेजी से बढ़े. जिसकी वजह से चुनाव आयोग ने हरियाणा सहित विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों को स्थगित किया गया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.