स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का बयान- प्रदेश में कोरोना से हालात काबू, तीसरी लहर को लेकर तैयारियां पूरी

चंडीगढ़। प्रदेश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर लगातार धीमी हो रही है. संक्रमित केसों की संख्या में काफी कमी आई है. जहां दूसरी लहर के दौरान अचानक हुई संक्रमित केसों की बढ़ोतरी से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ था और लोग ऑक्सीजन व वेंटिलेटर की कमी की वजह से अपनी सांसों के लिए जुझते नजर आए. सरकार ने अपने स्तर पर कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए हिसार, पानीपत व गुरुग्राम में अस्थाई हस्पताल बनवाएं एवं बाहर से भी आक्सीजन की सप्लाई मंगवाकर एक व्यवस्था के तहत पूरे प्रदेश के हस्पतालों में समान वितरण करवाया.

anil vij

तीसरी लहर को लेकर सरकार सख्त

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जब प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है. हमने दूसरी लहर के दौरान भी लोगों के इलाज के लिए भरसक प्रयत्न किए. हमारे पास डेल्टा प्लस वैरिएंट का एक केस फरीदाबाद से सामने आया है. उसमें हमने 100% कांटेक्ट ट्रेसिंग के आदेश कर दिए हैं.

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना कमजोर हुआ है लेकिन खत्म नहीं हुआ है. इसलिए हम सभी का फर्ज बनता है कि हम कोरोना महामारी से बचाव हेतु पूरी ऐतिहात बरतें और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. घर से बाहर निकलते समय मास्क जरुर पहने. समय-समय पर हाथों को सेनेटाइज करें. कोरोना के लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. हम ऐतिहात बरतकर ही इस महामारी से जंग में पार पा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

विज ने कहा कि हमने पीजीआई रोहतक में जीनोम टेस्ट की लैब लगाने के आदेश जारी किए हैं. तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की संभावना को देखते हुए रोहतक में बच्चों के लिए अलग से वार्ड तैयार किए गए हैं. डाक्टरों को इस लहर से निपटने हेतु स्पेशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है. हमें पूरी उम्मीद है कि हम कोरोना की तीसरी लहर को अपने व्यापक स्वास्थ्य प्रबंधों से हराने में कामयाब रहेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.