खुशखबरी: 4500 कम्प्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों का अनुबंध अगले वर्ष 31 मार्च तक बढ़ाया

पंचकूला । हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कॉन्ट्रेक्ट बेस पर तैनात कम्प्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों के लिए खुशखबरी है. हरियाणा सरकार ने उनके अनुबंध को दस माह के लिए बढ़ाते हुए 31 मार्च 2022 तक कर दिया है. निश्चित तौर पर अनुबंध आधार पर काम कर रहे 4500 कम्प्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को इसका फायदा पहुंचेगा. इससे पहले प्रदेश सरकार ने इनके वेतनमान में बढ़ोतरी करते हुए कम्प्यूटर शिक्षकों का 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए और लैब सहायकों का 9 हजार रुपए से बढ़ाकर 12 हजार रुपए किया था.

Teacher

पिछले आठ सालों से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों का अनुबंध 31 मई को समाप्त हो गया था. वीरवार को शिक्षा निदेशक ने एक आदेश जारी करते हुए इनकी सेवा को 10 महीने के लिए ओर बढ़ा दिया. शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामरुप ने बताया कि सरकार के फैसले से खुशी है और जल्द ही सभी कम्प्यूटर शिक्षक और लैब सहायक स्कूलों में ज्वाइनिंग करेंगे.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

वहीं कम्प्यूटर टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलराम धीमान और सचिव सुनील वर्मा ने सरकार से मांग की है कि पिछले लंबे टाइम से लंबित मांगों को पूरा करते हुए गर्मी और सर्दी की छुट्टियों की तनख्वाह भी दी जाएं और महिला कर्मचारी को मातृत्व अवकाश भी दिया जाना चाहिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.