चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले के गांव बरसाना के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. जिसमें दो ट्रक आपस में टकरा गए. आपको बता दे की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए और आग लग गई.
बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से एक व्यक्ति ट्रक में जिंदा ही जल गया. दोनों ट्रक सीएनजी के थे. वही दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल में लाया गया है. घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं. एक ट्रक में पिता पुत्र थे जिसमें पिता ट्रक चला रहा था और बेटा सो रहा था.
