कम्पनी ने नही दिया वेतन तो कर्मचारी ने परेशान होकर लगाई फांसी, फ़ेसबुक पर की वीडियो शेयर

हिसार | हिसार से आत्महत्या करने की बड़ी खबर सामने आ रही है. एक 30 साल के युवक जिसका नाम पवन उर्फ पोनी है, जो उकलाना गाँव के त्रिवेणी विहार कॉलोनी के रहने वाले थे, उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या करते हुए उन्होंने वीडियो फेसबुक पर लाइव शेयर की है.इस घटना की जानकारी परिवार वालों ने स्थानीय पुलिस को दी.

POLICE CHECKING AFTER CRIME

पुलिस ने की तत्काल कार्यवाही
जैसे ही पुलिस को इस घटना का पता चला पुलिस मौके पर पहुंच गई. अब मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस मामले की जांच करने वाले ASI सतपाल सिंह जी ने बताया है कि उन्हें उकलाना गाँव के त्रिवेणी विहार में रहने वाले 30 वर्षीय पवन उर्फ पोनी के फेसबुक पर लाइव आकर फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई थी. मृतक के चचेरे भाई चंद्रमोहन ने 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने इन चार लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

आत्महत्या का कारण
पवन ट्रक ट्रेलर चलाने का काम करता था वह एक कंपनी में ट्रक ड्राइवर था. उसे कई महीनों से कंपनी की तरफ से वेतन नहीं दिया जा रहा था. इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. इसकी वजह से वह डिप्रेशन में चला गया और उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts