फतेहाबाद: 15 साल के लड़के की 25 साल की युवती से शादी, भड़के जीजा ने 2 साल बाद फोड़ा भांडा

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद से एक अनोखा वाक्या सामने आया है. यहां दो साल पहले 15 साल के एक लड़के की 25 साल की एक युवती से शादी की गई थी. मगर, दुल्हे के जीजा ने इस मामले को अब उजागर किया है. दुल्हे के जीजा की पत्नी को जब उसके ससुराल वालों ने भेजने से मना कर दिया तो उसने सारे मामले की पोल खोल कर रख दी. शिक़ायत मिलने पर हिसार सदर थाना पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Shadi marriage vivah

फतेहाबाद के गांव खुबंर निवासी गोविंद राम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फतेहाबाद के एक गांव निवासी उसके ससुर दलबीर ने अपने नाबालिग बेटे की शादी गांव डोभी निवासी युवती के साथ 14 मई 2019 को की थी. उस वक्त उसके साले की उम्र करीब 15 साल थीं. उसके पास सबुत के तौर पर उसके साले की मार्कशीट भी है. इस पर साले की जन्मतिथि 1 जनवरी 2004 अंकित है.

विरोध किया तो पत्नी को नहीं भेज रहे

शिकायतकर्ता गोबिंद राम ने बताया कि शादी के दौरान जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई. मेरी बीवी को भी ससुराल वाले भेजने से मना कर रहे हैं. गोबिंद राम ने सुबूत के तौर पर पुलिस के सामने अपने नाबालिग साले व उसकी पत्नी की डीएमसी , शादी के फोटो और आंगनबाड़ी का रिकॉर्ड पेश किया है.

पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

पुलिस ने मामले से संबंधित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने नाबालिग लड़के के पिता गांव खुबंर निवासी दलबीर , मां सरोज,रोहताश व उसकी पत्नी, शर्मिला, रणबीर और डोभी निवासी सोनू, सुरेन्द्र,सोनू के माता-पिता,बहन, चाचा-चाची और मामा के खिलाफ नाबालिग बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.