चंडीगढ़ | उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार की तर्ज पर अब हरियाणा सरकार भी कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा सकती है. बता दें कि कोरोनावायरस के चलते राज्य सरकार सैद्धांतिक रूप से कावड़ यात्रा की अनुमति नहीं देने का फैसला ले चुकी है, इससे संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश एक-दो दिनों में जारी किए जा सकते हैं. हरियाणा सरकार ने पिछले साल भी कावड़ यात्रा पर रोक लगाई थी. इस बार कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते कावड़ यात्रा पर रोक लगाई जा सकती है .
हरियाणा सरकार भी लगा सकती है कावड़ यात्रा पर रोक
बता दें कि उत्तराखंड सरकार पहले ही इस यात्रा पर रोक लगा चुकी है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी फैसला ले चुकी है. जिसके बाद हरियाणा भी कावड़ यात्रा पर रोक का मन बना चुका है. उत्तराखंड सरकार ने बाहर से आने वाले कावड़ियों के राज्य में प्रवेश पर रोक लगा रखी है, जिस वजह से हरियाणा सरकार अपने राज्य के कांवड़ियों को उत्तराखंड यानी हरिद्वार जाने की सलाह नहीं देगी.
इससे पहले भी कोरोना काल के दौरान हरिद्वार में महाकुंभ की इजाजत दे दी गई थी, उसके बाद कोरोना के मामले तेजी से बढ़े थे. उसके बाद जाकर उत्तराखंड सरकार चौकनी हुई और अंतिम चरण में महाकुंभ में आने वालों पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए.
यूपी व दिल्ली सरकार भी कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा चुकी है. वही हिंदू संगठनों का कहना था कि कुछ प्रतिबंधों के साथ यात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए. कोविड को देखते हुए सरकारों ने यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है.
