23 जुलाई से शुरू होंगी एमडीयू की यूजी, पीजी कोर्स की परीक्षाएं, तैयारियों में जुटे कॉलेज

झज्जर । महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) रोहतक के अधीन आने वाले कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 23 जुलाई से शुरू होने जा रही है. विधार्थियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए परीक्षा को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड से करने का ऑप्शन दिया गया है. हालांकि ऑनलाइन परीक्षा की मंजूरी केवल उन्हीं छात्रों को दी जाएगी जो किसी कारणवश कॉलेज में परीक्षा देने के लिए नहीं आ सकते हैं. इसके अलावा अन्य स्टूडेंट्स की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी होने पर विधार्थियों के चेहरों पर भी खुशी के भाव थे.

MDU
कोरोना महामारी के चलते परीक्षाओं को लेकर कॉलेज प्रशासन को उचित प्रबंध करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं. परीक्षाओं के दौरान सभी विधार्थियों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने व सैनिटाइजर का उपयोग करने की सख्त हिदायत दी गई है. परीक्षा का समय पहले की तरह तीन घंटे का रहेगा. कॉलेज प्रशासन भी सफलतापूर्वक परीक्षाओं का आयोजन करवाने की तैयारियों में जुट गया है.

ऑनलाइन में 15 व ऑफलाइन में 20 बच्चों पर होगा एक निरीक्षक

परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न कराने को लेकर कॉलेज प्रशासन को विशेष निर्देश दिए गए हैं. जिसके अनुसार स्टूडेंट्स की संख्या के आधार पर निरीक्षक की नियुक्ति की जाएगी. ऑनलाइन परीक्षा में 15 व ऑफलाइन परीक्षा में 20 विधार्थियों की निगरानी हेतु एक निरीक्षक नियुक्त किया जाएगा.

ऑनलाइन परीक्षा के लिए शर्तें

ऐसे विधार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए मंजूरी दी जाएगी जो या तो खुद कोरोना संक्रमित हैं या फैमिली के किसी सदस्य के संक्रमित होने की वजह से घर में क्वार्टाइन है. इसके अलावा विदेश में रहने वाले स्टूडेंट्स और हरियाणा एवं दिल्ली को छोड़कर बाकी राज्यों के विधार्थी ऑनलाइन परीक्षा दें सकते हैं. किसी क्रोनिक बीमारी की वजह से हस्पताल में दाखिल छात्र भी ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा देने के लिए मान्य होंगे.जिन विधार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा देने का अनुरोध उचित कारण से उनके संस्थान या कॉलेज के प्राचार्य या निदेशक द्वारा स्वीकृत किया गया हो, वें भी ऑनलाइन परीक्षा दें सकेंगे.

23 जुलाई से एमडीयू की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है. इसके लिए डेट शीट भी जारी कर दी गई है. परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए कॉलेज प्रशासन अपने लेवल पर तैयारियों में जुटा हुआ है.
अनीता गोयल, प्रिंसिपल, महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.