मकान मालकिन को हुआ किराएदार से प्यार, दोनों घर छोड़कर हुए फरार

पानीपत । आपने अक्सर प्रेम प्रसंग के मामले सुने होंगे, लेकिन हरियाणा के पानीपत में एक अलग ही प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. बता दें कि जहां 2 महीने पहले धूपसिंह  नगर में किराए के मकान में रहने वाले युवक को उसकी मकान मालकिन से प्रेम हो गया. इसके बाद मकान मालकिन अपने 10 साल के बच्चे को लेकर युवक के साथ भाग गई. पति ने इस मामले में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई.

PANIPAT NEWS 10

पुलिस कर रही है महिला व उसके बच्चे की तलाश

बता दें कि किला थाना क्षेत्र में विनोद नामक युवक ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई. वही पीड़ित युवक ने शिकायत में बताया कि कुलदीप नाम का एक युवक उसके घर पर किराए के मकान में रहने के लिए आया था. वही पीड़ित ने आरोप लगाया कि कुलदीप उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया. उसकी पत्नी अपने साथ उसके 10 साल के बच्चे को भी ले गई. वहीं जांच अधिकारी राणा ने बताया कि विनोद ने शिकायत दी है कि दो-तीन महीने पहले जींद का निवासी कुलदीप किराए के मकान में रह रहा था.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

इसी दौरान विनोद की पत्नी के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. जब पति को इस बारे में पता चला तो उसने कुलदीप को किराए का मकान खाली करने के लिए कहा. पुलिस का कहना है कि विनोद ने कुलदीप पर आरोप लगाए हैं कि वह उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ शादी का वादा करके भगा ले गया. वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि युवक की पत्नी अपने 10 साल के बेटे को भी अपने साथ ले गई. पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर महिला व उसके बेटे की तलाश शुरू कर दी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.