अस्पताल में महापाप: इलाज करवाने आई महिला के साथ नर्सिंग स्टाफ ने किया रेप

पानीपत । हरियाणा के पानीपत जिले से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक निजी अस्पताल में भगवान का रूप मानें जाने वाले डॉक्टर ही हैवानियत पर उतर आए. पानीपत के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए दाखिल हुई महिला के साथ हस्पताल के कर्मचारी द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है.

rape

मिली जानकारी अनुसार पानीपत के सिवाह गांव के पास स्थित पार्क हॉस्पिटल में एक महिला दो दिन पहले इलाज के लिए आई थी जो कि नर्सिंग वार्ड में एडमिट थीं. वहीं पर काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ के एक कर्मचारी ने मौका पाकर महिला के साथ रेप जैसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया. महिला ने सारी आपबीती अपने पति को सुनाई , जिसके बाद थाना समालखा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से ही आरोपी नर्सिंग स्टाफ गायब हैं और पिछले दो दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के पति की शिक़ायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार है लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.