अगले 3 घंटों में इन जिलों में बरसेंगे बादल, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

हिसार । हरियाणा में मंगलवार शाम को प्रदेश के कई जिलों में हुई हल्की बुंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है. दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है.

BARISH 2

5 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि मानसूनी टर्फ रेखा मैदानी इलाकों में सक्रिय हो चुकी है. जिस कारण 5 सितंबर तक बादल छाने के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं. इस दौरान तापमान के भी स्थिर रहने की संभावना है.

अगले 3 घंटों में इन जिलों में बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले तीन घंटों में कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, जींद, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, हिसार, फतेहाबाद व इन के आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.