गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा का पूरा हुआ एक और सपना, देखे तस्वीरे

नई दिल्ली | टोक्यो ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा का एक और सपना पूरा हो गया. बता दे कि नीरज का सपना था कि वे अपने माता-पिता को फ्लाइट में बैठाए. अब गोल्डन ब्वॉय ने इस हसरत को भी पूरा कर दिखाया. ट्वीट कर नीरज ने लिखा कि आज जिंदगी का एक और सपना पूरा हुआ, जब अपने मां पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी की दुआ और आशीर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा.

neeraj chopra with family

नीरज चोपड़ा का एक और सपना हुआ पूरा

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलों में भाला फेंक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था. वही ओलंपिक में एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाले वह पहले भारतीय भी बने.


टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू में 10 गुना इजाफा हुआ. वही नीरज को मैनेज करने वाली फर्म जेएसडब्ल्यू के सीईओ मुस्तफा गौस का कहना है कि उनकी मेल और नॉन क्रिकेट उपलब्धियों के चलते बढ़ोतरी हुई है. अब तक मार्केट में क्रिकेटर हावी थे. वहीं इनके अलावा पीवी सिंधु, मैरिकॉम, सानिया मिर्जा जैसी एथलीट भी छाई थी. परंतु नीरज ने इस धारणा को बदल दिया.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

वही विशेषज्ञों के अनुसार नीरज की सालाना ब्रांड एंडोर्समेंट्स फीस ढाई करोड़ के आसपास है, जो पहले 20 से 30 लाख होती थी. वही पुणे में नवनिर्मित स्टेडियम का नाम भी नीरज चोपड़ा के नाम रखा गया. इस पर नीरज के कोच और साथियों ने भी काफी खुशी जाहिर की.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.