हरियाणा का लाल कुपवाड़ा में शहीद, दोपहर 12 बजे गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

टोहाना । हरियाणा के एक और लाल ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया. फतेहाबाद जिले के टोहाना हल्के के गांव हांसावाला से सेना का जवान जयपाल जम्मू में शहीद हो गया. जयपाल जम्मू के कुपवाड़ा में आतंकियों के सर्च ऑपरेशन के दौरान बिजली का करंट लगने से शहीद हो गया.

SAHID

जयपाल वर्ष 2009 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था. उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर 12 बजे तक पैतृक गांव पहुंचेगा जहां राजकीय सम्मान के साथ जयपाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा. ग्रामीणों ने बताया कि जयपाल बहुत ही मिलनसार व हंसमुख स्वभाव का लड़का था और जब छुट्टी आता था तो सभी से मिलता-जुलता था. वहीं जयपाल के शहीद होने की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची,पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. शहीद के परिजनों का भी रो-रोकर बूरा हाल है. गांव वाले परिजनों का ढांढस बंधा रहे हैं और परिवार को सांत्वना दें रहें हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.