ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने किया सुसाइड, मरने से पहले बनाया वीडियो

पानीपत । हरियाणा के पानीपत जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक युवक ने गांव दीवाना के पास रेलवे लाईन पर ट्रैन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. खुदकुशी करने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है. मृतक युवक की पहचान वेदपाल निवासी दीवाना के रुप में हुई है. वायरल वीडियो में युवक अपनी पत्नी, अपने ससुर,साली व ससुराल के अन्य लोगों पर अपनी मौत का आरोप लगाया है.

death

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गांव दीवाना के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया है. मृतक की पहचान वेदपाल पुत्र जगदीश गांव दीवाना के रुप में हुई है. इस केस में 174 के तहत कार्रवाई की है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता ने मृतक की पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.