सीएम मनोहर लाल का बड़ा ऐलान- कैंसर एवं एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को बहुत जल्द मिलेगा पेंशन का लाभ

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कैंसर एवं एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को भी पेंशन की श्रेणी में शामिल करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद प्रशासन इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां भी कर रहा है. इसके लिए पेंशन विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग से ऐसे मरीजों का डाटा भी मांगा गया था लेकिन कोरोना काल के चलते यह घोषणा लंबे समय से अटकी पड़ी है. इसके पीछे की वजह यह थी कि कोरोना काल के चलते हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी से हालात काबू पाने में ही उलझा रहा और समय के अभाव के चलते कैंसर एवं एचआईवी पॉजिटिव मरीजों का डाटा पेंशन विभाग को उपलब्ध नहीं करवा पाया. फिलहाल अब प्रदेश में कोरोना से हालात काबू में हैं तो उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की यह घोषणा जल्द ही सिरे चढ़ेगी.

haryana cm press conference

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओपी यादव ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द डाटा उपलब्ध करवाने को कहा गया है ताकि इस योजना का क्रियान्वयन बहुत जल्द किया जा सके. मंत्री ओपी यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर पात्र व्यक्ति को पेंशन का लाभ देने के लिए प्रयासरत हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया PST कार्यक्रम, ऐसे करें अपना नाम चेक

मंत्री ओपी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा-निर्देश अनुसार इन दोनों वर्गों कैंसर एवं एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को भी पेंशन की श्रेणी में शामिल किया जाएगा. इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत हैं. इन्हें भी पेंशन योजना के दूसरे पात्र विकलांग, विधवा और बुजुर्गो की तर्ज पर 2500 रुपए प्रति माह हरियाणा सरकार द्वारा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जैसे ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन मरीजों का डाटा पेंशन विभाग को उपलब्ध हों जाएगा इनको पेंशन की श्रेणी में शामिल करते हुए बहुत जल्द पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.