मां की लाश देख बेटे ने काट ली हाथ की नस, हालत गंभीर

झज्जर । हरियाणा के झज्जर जिले में उस समय बेहद ही अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब एक युवक ने अपनी मां को मृत हालत में देख कर अपने हाथ की नस काट ली. हाथ की नस कटने से पूरा मकान खून से लाल हो गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. वहीं इसके साथ ही पुलिस ने मौके का मुआयना कर मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सिविल अस्पताल पहुंचाया.

Blood Donation

फिलहाल महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाईं है और न ही महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान थे. फिर भी पुलिस ने मृत महिला के भाई की शिक़ायत पर मर्डर का केस दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी अनुसार महिला रेखा व उसका बेटा दिल्ली गेट कालोनी में रहते हैं. घटना के समय बेटा घर से बाहर गया हुआ था और जब वह वापिस आया तो काफी आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो वह दीवार फांदकर अंदर पहुंचा. अंदर जाकर देखा तो उसकी मां मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. मां को मरी हुई देखकर बेटे ने भी अपनी नस काट ली और मामले की सूचना पुलिस को दी.

पूरे घर में बिखरा था खून

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने देखा कि पूरे घर में खून बिखरा हुआ था. पुलिस ने तुरंत घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. वही मौके का मुआयना करने के बाद मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल झज्जर पहुंचाया. मामले को लेकर झज्जर डीएसपी राहुल देव ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक महिला के भाई ने अपनी बहन के मर्डर की आंशका जताई है जिसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

डीएसपी राहुल देव ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एक एंगल से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व मामले की गहराई से जांच करने पर ही सच्चाई सामने आ पाएंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.