हरियाणा के फरीदाबाद में बदमाशो ने घर मे घूसकर की 3 लोंगो की हत्या

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. बता दें कि बदमाशों को अब पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं रहा. इसी वजह से बदमाश किसी भी वारदात को अंजाम देकर आसानी से बच जाते है. ऐसा भी खौफनाक मामला बुधवार देर रात सामने आया. फरीदाबाद जिले के गांव मोहबताबाद मे गोली मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई. इस वारदात की खबर सुनकर आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया.

Police Photo

घर में घुसकर 3 लोगों की बदमाशों ने ली जान

बता दें कि एनआईटी विधानसभा के धौज थाना क्षेत्र के गांव गोठड़ा मोहब्ताबाद मे किराए पर रह रहे एक व्यक्ति और 2 महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस गोलीबारी की वजह से एक बच्चे को भी चोट आई. जिसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. बता दे की जानकारी मिली है कि गगन नाम का युवक अपनी मां सुमन और बहन आयशा के साथ उस मकान में रहता था.

गगन का दोस्त राजन देर रात उससे मिलने के लिए आया था. खाना खाकर सुमन और आयशा मकान मे नीचे सो गई. राजन और गगन ऊपर वाले कमरे में थे. रात में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर पहले आयशा और फिर सुमन को गोली मार दी. उसके बाद ऊपर वाले कमरे में जाकर गगन और राजन को भी गोली मार दी. इस वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए. राजन, सुमन और आयशा की मौत हो गई जबकि गगन की हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में हत्यारों का पता नहीं लग पाया है. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए है .

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.