खुशखबरी: PF पर मिलेगा 8.5% ब्याज, फाइनेंस मिनिस्ट्री ने दी मंजूरी

नई दिल्ली | वित्त मंत्रालय द्वारा 29 अक्टूबर को PF (प्रोविडेंट फंड) पर 8.5% ब्याज दर की मंजूरी दे दी गई है. बता दें कि यह ब्याज दर फिस्कल ईयर 2020-21 के लिए है. रिटायरमेंट फंड संगठन EPFO (Employees provident Fund Organization) द्वारा फिक्सल ईयर के लिए पीएफ पर 8.5% ब्याज की सिफारिश की गई थी, जिसे सरकार ने मान लिया है.

EPFO

दिवाली से पहले मिल सकती है ब्याज की रकम

फाइनेंस मिनिस्ट्री की मंजूरी मिलने के बाद ही लेबर मिनिस्ट्री पीएफ पर ब्याज का फैसला करता है.  इसके बाद अब EPFO अपने छह करोड़ यूजर्स के खातों में ब्याज ट्रांसफर कर पाएगा. पीएफ के ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

अब यह उम्मीद है कि दिवाली से पहले EPFO अपने यूजर्स को ब्याज की रकम ट्रांसफर कर देगा. 6 करोड़ यूजर्स को सरकार दिवाली का तोहफा दे सकती है. 4 मार्च को रिटायरमेंट फंड मैनेजर EPFO ने कहा था कि फिसकल ईयर 2020-2021 के लिए ब्याज 8.5% दिया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.