आज फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जाने अपने शहर में क्या है कीमत

चंडीगढ़ । हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे आमजन का बूरा हाल है. आज प्रदेश में पेट्रोल का दाम 106.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है तो डीजल 98.63 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है.

Petrol Diesel Price 1

वहीं राजधानी चंडीगढ़ की बात की जाए तो यहां पेट्रोल 105.94 और डीजल 98.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है. लगातार बढ़ रही कीमतें आम आदमी की जेब ढीली करने का काम कर रही है और वाहन चालकों का कहना है कि अब तो घर से वाहन निकालने से पहले सौ बार सोचना पड़ रहा है. सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कमाकर आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार कर रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ

जानिए अपने शहर में कितना हैं दाम

आप पेट्रोल-डीजल की कीमत घर बैठे SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की अधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.