चंडीगढ़ । जल्द ही आप सरकारी राशन की दुकानों से गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे. बता दें कि सरकार ने बुधवार को कहा कि वह उचित मूल्य की दुकान में छोटे गैस सिलेंडरों की बिक्री और वित्तीय सेवाएं मुहैया करवाने की इजाजत दे सकती है.
गैस सिलेंडर मिलेंगे राशन की दुकानों पर
उचित मूल्य की इन दुकानों को सरकारी राशन की दुकानें भी कहा जा सकता है. ऐसे में आप को राशन की दुकानों पर सिलेंडर मिलेगा. इसके लिए HPCL, BPCL, IOCके साथ बातचीत जारी है. कंपनियों ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई है. वहीं इससे पहले पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू हो सकता है. वहीं इसके साथ-साथ राशन की दुकानों पर अन्य सर्विसेज देने की भी तैयारी की जा रही है.
