हरियाणा में पेट्रोल- डीजल का रेट, जानें किस जिले में बिक रहा है सबसे सस्‍ता

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार के वेट कम करने के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹12 की कमी आई है. बता दें कि इस समय पेट्रोल ₹97.73 प्रति लीटर मिल रहा है जो कि सबसे ऊंचे दाम है. वही पानीपत में पेट्रोल का भाव ₹95.15 है, जो राज्य के अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे कम है. दिवाली के दिन राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वेट कम करने का ऐलान किया था. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई, जिसकी वजह से देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई.

Petrol Diesel Price 3

जानिये हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

वहीं केंद्र के फैसले के बाद हरियाणा के सीएम ने भी वैट को कम कर दिया. जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल ₹12 सस्ता हो गया. वही दिवाली के दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई भी बदलाव नहीं हुआ. रेवाड़ी और अंबाला में पेट्रोल ₹95.29 प्रति लीटर, जबकि गुरुग्राम में 95.69, फरीदाबाद में 96.22, हिसार में 96.18, जींद में 95.88, करनाल में 95.39, पंचकूला में 95.67, , रोहतक में 95.77, सोनीपत में 95.63, यमुनानगर में 95.79, महेंद्रगढ़ में 95.87, कैथल में 95.79, पलवल में 96.21, झज्‍जर में 95.82 प्रति लीटर मिल रहा है. दिवाली से पहले यह हरियाणा में करीब 110 रुपये चल रहा था.

यह भी पढ़े -  पंचकूला निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, कुमारी शैलजा की पसंद पर लगी मुहर

वहीं डीजल की बात करें तो हरियाणा के सिरसा में यह ₹88.88 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, जो कि सबसे अधिक कीमत है, वही पानीपत में 1 लीटर डीजल के लिए सबसे कम 86.40 रूपये अदा करने पड़ रहे हैं. मोदी सरकार द्वारा दिवाली से 1 दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर उत्पादन शुल्क में कटौती की गई थी. जिस वजह से पेट्रोल पर ₹5 प्रति लीटर और डीजल पर ₹10 प्रति लीटर सस्ता हुआ.  इसके बाद राज्य सरकारों ने भी वैट कम करने का फैसला लिया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.