शिमला से भी ठंडी हुई हिसार की रात, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

हिसार | हरियाणा प्रदेश के जिले हिसार की रात शिमला से भी ठंडी रही. हिसार जिले का रात का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा. जबकि शिमला में 7.4 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया. हिसार का रात्रि तापमान लगातार तीन दिनों से सात डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है.

COLD SARDI

हिसार के बाद नारनौल 8.8 व रोहतक का 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिसार में तापमान गिरने का असर यह हैं कि हवा चलने से लोगों को ठंड का अहसास और अधिक हों रहा है.

मौसम में आएगा बदलाव

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 22 नवम्बर तक खुश्क बने रहने की संभावना है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 नवंबर तक कहीं-कहीं हल्की बादलवाई भी संभावित है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी, 17 जिलों में यलो अलर्ट; जानें आपके शहर का हाल

इस दौरान राज्य में हल्की गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना जताई जा रही है . इस दौरान राज्य में दिन का तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.