चंडीगढ़ । रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई क़ीमत जारी कर दी है. आज हरियाणा में फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. रविवार को पेट्रोल की कीमत में पांच पैसे की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 95.46 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत में चार पैसे की बढ़ोतरी के बाद 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.
वहीं बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
