रोहतक से दिल्ली का सफर होगा आसान, 40 मिनट में कर पाएंगे यात्रा

रोहतक । रोहतक से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि अब इन लोगों का दिल्ली तक का सफर बहुत आसान हो जाएगा. अब मात्र 40 मिनट में दिल्ली तक सफर कर पाएंगे. सांसद अरविंद शर्मा हरियाणा दिवस के मौके पर श्रीराम रंगशाला में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पहुँचे थे. उन्होंने यहां बताया कि दिल्ली रोहतक रैपिड ट्रांसिट सिस्टम का दूसरा चरण शुरू होगा,  जिससे रोहतक से दिल्ली तक का सफर मात्र 40 मिनट में पूरा हो जाएगा.

Fourlane Highway

रोहतक से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

वहीं सांसद ने कहा कि उन्होंने पहले मेट्रो को रोहतक तक लाने का प्रयास किया था,  परन्तु बहादुरगढ़ और सापला के बीच ज्यादा मेट्रो स्टेशन के बनने में मुश्किल थी. इस वजह से अब मोदी जी ने भी रोहतक को रैपिड ट्रांसिट सिस्टम से जोड़ने की स्वीकृत दे दी है. बता दें कि इस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दो चरण होंगे. इसमें पहले चरण में दिल्ली से अलवर और मेरठ और पानीपत को जोड़ा जाएगा. फिर दूसरे चरण में इसे रोहतक तक लाया जाएगा. वहीं सांसद ने मोदी जी के नेतृत्व में हुए कार्यों की भी जमकर तारीफ की.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

उन्होंने कहा कि हरियाणा में ढाई करोड़ डोज और देश में 100 करोड़ डॉज वैक्सीनेशन को पूरा एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. सांसद ने हरियाणा में हुए दूसरे कामों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हरियाणा को किसानों और पहलवानों का देश कहा जाता है. यहां के युवाओं ने खेलों में हरियाणा व देश के नाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक रोशन किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि देश की आजादी में भी हरियाणा का बहुत योगदान था. आज भी यहां के युवा देश की रक्षा में अपनी सेवाए दे रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.