गैजेट डेस्क, Airtel Vs Vi Vs Jio Plans | पिछले सप्ताह Airtel और Vi की तरफ से टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा किया जा चुका है. उसके बाद जियो के प्लान की कीमतों के बढ़ने का इंतजार हो रहा था जो कि अब खत्म हो गया है. Airtel और Vi की तर्ज ही पर रिलायंस जियो ने भी अपने प्लान की कीमतों में करीब 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. जिसके बाद जियो का सबसे सस्ता प्लान अब 91 रुपये का हो गया है जिसकी कीमत पहले 75 रुपये थी.
यहाँ पर हम जानेंगे कि इस समय किसका प्लान सबसे सस्ता है. अगर आप भी अपने लिए बेस्ट प्लान जानना चाहते हो तो इस पोस्ट को पूरा पढ़े.
Airtel Vs Vi Vs Jio Plans 2021
| Benifts | Airtel | Vi | Jio |
| 28, 200MB | 99 | 99 | 91 |
| 28, 2GB | 179 | 170 | 155 |
| 28, 1GB/ D | 265 | 269 | 179 |
| 28, 1.5GB/ D | 299 | 299 | 239 |
| 56/ 2GB | 359 | 259 | 299 |
| 56, 1.5GB/ D | 479 | 479 | 479 |
| 56, 2GB/ D | 549 | 539 | 533 |
| 84/ 6GB | 455 | 459 | 395 |
| 84/ 1.5GB/ D | 719 | 719 | 666 |
| 84/ 2GB/ D | 839 | 839 | 719 |
| 336, 24GB | – | – | 1559 |
| 365, 24GB | 1799 | 1799 | – |
| 365, 2GB/ D | 2999 | 2899 | 2879 |
Vi ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका
अब कंपनी ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने 299, 499 और ₹699 वाले प्लांस पर डबल डाटा बेनिफिट बंद कर दिया है. जिस वजह से अब ग्राहकों को 4GB की बजाय 2GB डाटा ही मिलेगा. अभी तक जिन सर्किलो में कंपनी ने डबल डाटा बेनिफिट को बंद करने का फैसला किया है उनकी स्पष्टता नहीं हुई है.
Jio डेटा एड-ऑन प्लान
इसी के साथ रिलायंस जियो के डाटा एड-ऑन प्लान्स मे भी कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. Jio का 51 रुपये वाला डेटा एड-ऑन प्लान 61 रुपये में आएगा. इस प्लान में 6जीबी डेटा ऑफर किया जाएगा. वही 101 रुपये वाला डेटा एड-ऑन प्लान 121 रुपये में आएगा. इस प्लान में 12 जीबी डेटा दिया जा रहा है. जबकि Jio के 50 जीबी वाले डेटा प्लान 301 रुपये का हो गया है, जो पहले तक 251 रुपये में आता था.
