नाहड़ रोड़ रेलवे पुल पर लगाया जाम, सर्विस रोड पर काफी समय से भरा पड़ा था गन्दा पानी

कोसली, सुनील खनेजा | लगभग तीन साल से नाहड़ रोड़ रेलवे पुल के साथ सर्विस रोड़ पर गन्दे पानी के ठहराव के चलते डेंगू मच्छरों के फैलाव से बढ़ती बीमारियों से त्रस्त स्थानीय दुकानदारों की प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद भी समाधान न होने के कारण नाहड़ रोड के दुकानदारों ने आमजन के साथ आज रेलवे पुल पर पूरी तरह जाम लगा दिया.

Police

थोड़ी ही देर में दोनों ओर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गयी. पुलिस प्रशासन को सूचना मिलने पर मौके पर कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर जाम लगाने वालों को समझाया कि कोई समस्या है तो प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर समाधान करवायें.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने, 44 फुट चौड़ी सड़क का मिला तोहफा

रोड़ जाम करने से होने वाली आमजन की परेशानियों को समझे. थाना प्रभारी मनोज कुमार व एसआई रामचन्द्र ने अपनी टीम के साथ तुरन्त बैरिकेट हटाकर रेलवे पुल पर लगे जाम को खुलवाया व भीड़ को तीतर- बितर किया.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts