Omicron Variant Kya Hai- ओमिक्रोन वैरिएंट क्या है? लक्षण, बचाव जाने [2021]

Omicron Variant Kya Hai | साल मार्च- अप्रैल 2021 में आई कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब दिसम्बर के शुरुआत में ही कोरोना की तीसरी लहर के आने के संकेत नजर आ रहे हैं. जी हां, कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रोन (B.1.1.529) आ चुका है और ऐसा माना जा रहा है कि ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) पुराने कोरोना के सभी वेरिएंट से ज्यादा तेज़ी से फैलने वाला और ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला होगा. आइए देखते हैं कि ओमिक्रोन वायरस क्या है (Omicron Variant Kya Hai) और हम इस वायरस से कैसे बच सकते है.

omicron variant kya hai

दरअसल, ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant)) भी अन्य कोविड वायरस के वैरिएंट की ही तरह है. इसके बारे में अभी भी डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों की रीसर्च जारी है. हालांकि, अभी तक जितने भी रीसर्च हुए हैं और जितनी भी जानकारी सामने आई है उसके अनुसार ओमिक्रॉन वेरिएंट कोरोना के पिछले वेरिएंट डेल्टा व डेल्टा प्लस की तुलना में जल्दी म्यूटेट (संरचना में बदलाव) करता है‌.

यह प्रोटीन के एक क्षेत्र में सबसे ऊपर केंद्रित होता है, इसी के चलते यह मानव कोशिकाओं के साथ इंटरेक्ट करता है. मुद्दत की बात यह है कि डॉक्टरों ने कहा है कि इसका यह अर्थ नही है की यह ओमिक्रोन वैरिएंट सबसे खतरनाक है, चूंकि इसके लक्षण और इसके इलाज की प्रवृत्तियों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है इसलिए इसे खतरे की घंटी माना जा रहा है.

आपको जानकारी के लिए बता दें कि 24 नवम्बर 2021 को पहली बार दक्षिण अफ्रीका में यह स्ट्रेन पहचाना गया था. इसके अलावा, भारत में ओमिक्रोन का पहला केस 2 दिसम्बर 2021 को मिला था. अभी, यह आस- पास के देशों में भी फैल गया है, जहां पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोग संक्रमित हो गए हैं. आइए जानते है Omicron Variant Kya Hai और हम इससे कैसे बच सकते है.

ओमिक्रोन वैरिएंट क्या है- Omicron Variant Kya Hai

ओमिक्रॉन वैरिएंट SARS-CoV-2 (कोरोना वायरस) का एक प्रकार है जिसका औपचारिक नाम B.1.1.529 है. इस वैरिएंट में कई म्यूटेशन हैं और इसी कारण से इस वायरस के काम करने के तरीकों के बड़े बदलाव आने की आशंका जताई जा रही हैं.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, ओमिक्रॉन वायरस के वास्तविक खतरों की समीक्षा अभी नही की गई है. मगर शुरुआती टेस्टिंग के द्वारा यह पता चला है कि वे व्यक्ति जिन्हें पहले कोरोना हो चुका है और वे इस बीमारी से लड़ कर निकल चुके हैं या उन्हें यह लगता है की उनके शरीर में आवश्यक एंटीबॉडी का निर्माण हो चुका है और उन्हें दोबारा इस संक्रमण से खतरा नहीं होगा तो यह बात गलत साबित हो सकती है क्योंकि इस वेरिएंट से उन्हें भी खतरा है.

हालांकि, यह जानने में अभी समय लगेगा की मौजूदा जनता में जिन्हें वैक्सीन लग चुकी हैं उनपर इस नए वैरिएंट का क्या प्रभाव रहेगा. विशेषज्ञों ने इस स्वरूप के बारे में विस्तारपूर्वक अध्ययन किए जाने से पहले सावधानी बरतने के लिए आगाह किया है. इस ओमिक्रोन वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए लोगों के बीच असमंजस और डर का माहौल भी बना हुआ है.

ओमिक्रोन वैरिएंट कैसे फैलता है?

ओमिक्रॉन वायरस (Omicron Virus) भी अन्य कोविड वायरस की ही तरह प्रभाव दिखाता है. यह भी मानव शरीर में प्रवेश कर अपने आप को जीवित रखता है और समय के अनुसार अपने आकार को बदल कर मानव शरीर में अपने दुष्प्रभाव पहुंचाता है. जानकारी के मुताबिक, ओमिक्रोन वायरस के जेनेटिक मेटेरिअल में जल्दी बदलाव होता है.

वैज्ञानिकों की रीसर्च के अनुसार, अभी इसके फैलने के स्वभाव और इसके विकास पर ज्यादा कुछ परीक्षण नहीं हुए है इसलिए ही इसके फैलने का पता नही लगा है. वैज्ञानिकों और नीति- निर्माताओं के अनुसार, ओमिक्रोन वेरिएंट के 50 म्यूटेशन के नाटकीय पैटर्न में शुरू होती है, जिनमें से 30 से अधिक वायरस के स्पाइक प्रोटीन पर होते हैं, जो कि कोविड-19 पीड़ितों की कोशिकाओं पर आक्रमण करने के लिए उपयोग किया जाने वाला हथियार है.

ओमिक्रोन वैरियंट के लक्षण

दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक ओमिक्रॉन वायरस (Omicron Virus) द्वारा संक्रमित जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें से अधिकतर मामलों में लक्षण हल्के ही रहे हैं. उनका कहना है मरीजों में फ्लू, सूखी खांसी, रात को पसीना आना, शरीर में दर्द पैदा होना आदि लक्षण देखे गए हैं .

डॉक्टरों के मुताबिक लोगों में सांस लेने की दिक्कत आना, बेचैनी बढ़ना व उल्टियां होना जैसी दिक्कतें सामने आई हैं. मगर, गंध और स्वाद में कोई बदलाव देखने को नही मिला है. इस कोरोना वेरिएंट से संक्रमित मरीजों को अत्यधिक थकान महसूस होता है जो किसी आयु वर्ग तक सीमित नहीं है. ओमिक्रोन वैरिएंट से पीड़ित मरीजों ने मांसपेशियों में हल्का दर्द, नसो में तीव्र दर्द का उत्पन्न होना, गले में खरास आदि की सूचना दी है. अगर आपको भी ऊपर दिए गये लक्षण है तो नजदीकी केंद्र में अपनी जांच अवश्य कराये.

ओमिक्रोन का पहला मामला कहा पाया गया

24 दिसम्बर 2021 को दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रोन वैरियंट का पहला मामला पाया गया था. यह वायरस पिछले कुछ दिनों में ही काफी देशों तक पहुंच चुका है इसी कारण काफी देशों ने दक्षिण अफ्रीकी देशों से आना जाना बंद कर दिया है.

अगर परिवार में किसी को ओमिक्रोन वैरिएंट के लक्षण दिखे तो क्या करें

अगर आपको ऊपर दिए गये लक्षण दिखे तो सबसे पहले आप अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की जांच करवाए. अगर आप नेगेटिव आते है तो डरने की कोई बात नही है. अगर आप पॉजिटिव आते है तो यह कहना सही नहीं होगा कि इस वैरिएंट से दुष्प्रभावित इंसान को घरेलू इलाज या मामूली क्वारेंटाईन में रहना चाहिए. चूंकि, यह वायरस नया है और इसके फैलने की ज्यादा उम्मीद है इसलिए ऐसे मरीज को जल्द से जल्द डाक्टरों के पास ले जाना चाहिए.

क्या ओमिक्रोन वायरस बच्चों पर भी असर करेगा

ओमिक्रोन वायरस का कोई निर्मित उम्र वर्ग नहीं है जिसपर यह अपना प्रभाव डाले. इसलिए यह किसी को भी हो सकता है, चाहे वो बच्चे बूढ़े हो या जवान हो. कोई भी इस वायरस से संक्रमित हो सकता है.

यह भी पढ़े- आज का मंडी भाव

WHO का क्या ओमिक्रोन वायरस पर क्या कहना है

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) ने डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में इस वैरिएंट के बारे में जितनी भी रीसर्च की है उसके आधार पर इस वैरिएंट को “चिंताजनक” घोषित किया है यानि की इसका खतरा बढ़ने के पूरे आसार हैं. WHO ने अपने बयान में कहा कि “ यह वैरिएंट काफी तेजी से म्यूटेट हो रहा है और इनमे से कुछ म्यूटेशंस चिंता का विषय हैं ”.

उनके अनुसार, इस म्यूटेशन का पहला ज्ञात संक्रमण 9 नवंबर को जमा किए गए सैंपल से मिला था. इस वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए संस्थान ने बहुत सारा डाटा एकत्रित करने की पहल शुरू की है जिससे इस वायरस के बारे में ज्यादा जानकारी पता लग सके. हालांकि, WHO ने कहा है कि इस वैरिएंट को समझने में कुछ सप्ताह लगेंगे. डब्ल्यूएचओ ने इसे ग्रीक वर्णमाला का 15वें अक्षर के आधार पर इसे “ओमिक्रोन” नाम दिया है.

ओमिक्रोन वैरिएंट का भारत में कितना खतरा है

भारत अभी इस वायरस के खिलाफ एक मजबूत पक्ष लेकर खड़ा है . भारत में सबसे पहले 2 दिसम्बर 2021 को कर्नाटक राज्य में ओमिक्रोन वैरिएंट के 2 मामले सामने आये थे.  हाल ही में, भारत में 100 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़े पूरे हुए जिससे यह अंदाजा है कि लोगों में इस वायरस का संक्रमण अधिक न फैले. मगर, फिर भी इस वायरस को लेकर चिंता जताई जा रही है.

कहा एक ओर भारत में अब जीवनचर्या वापस से पटरी पर लौट ही गई थी कि अब फिर से अंदेशा है कि विदेशी यात्राओं और भीड़भाड़ पर कड़े नियम लगाए जायेंगे. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों सरकारों को आगाह किया है इस वैरिएंट के खिलाफ . 27 दिसम्बर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने ओमिक्रोन वायरस के खतरे को भांपते हुए एक हाई प्रोफाइल मीटिंग की थी जिसमे उन्होंने इस पर चर्चा करते हुए अंतराष्ट्रीय उड़ानों पर समीक्षा करने को कहा और इस वायरस से बचाव के लिए ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए.

Omicron Variant Details News
[su_box title=”

Omicrom Variant Latest Updates
” style=”center” box_color=”#010044″ title_color=”#FFFFFF” radius=”3″][su_posts template=”templates/default-loop.php” id=”” posts_per_page=”25″ post_type=”post” taxonomy=”category” tax_term=”coronavirus” tax_operator=”IN” author=”” meta_key=”” offset=”0″ order=”DESC” orderby=”date” post_parent=”” post_status=”publish” ignore_sticky_posts=”no”][/su_box]

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

ओमिक्रोन वायरस क्या है? (Omicron Variant Kya Hai)

Omicron Variant भी कोरोना वायरस का एक प्रकार है जिसका औपचारिक नाम B.1.1.529 है. ओमिक्रोन वायरस में कई म्यूटेशन होते है जिसकी वजह से इसकी संचरना में जल्दी- जल्दी बदलाव होता है.

ओमिक्रोन वायरस कैसे फैलता है?

कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वैरिएंट के फैलने के कारण अभी सामने नही आए है. वैसे यह भी कोरोना वायरस के अन्य वैरिएंट की तरह ही फैलता है. अभी इसके फैलने के कारणों पर रिसर्च चल रही है.

ओमिक्रोन वायरस के लक्षण क्या है?

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ओमिक्रोन वायरस के लक्षण निम्नलिखित है-

  1. फ्लू
  2. सूखी खांसी
  3. रात को पसीना आना
  4. शरीर में दर्द पैदा होना
  5. साँस लेने में दिक्कत आना
  6. बैचेनी बढ़ना व उल्टियां आना
  7. मांसपेशियों में हल्का दर्द
  8. नसों में तीव्र दर्द होना

विश्व में ओमिक्रोन वायरस का पहला मामला कहा पाया गया?

वर्ल्ड में ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मामला 24 नवम्बर 2021 को दक्षिण अफ्रीका में पाया गया.

भारत में ओमिक्रोन वायरस का पहला मामला कहा पाया गया?

02 दिसम्बर 2021 को भारत के कर्नाटक में ओमिक्रोन वायरस का पहला मामला मिला. यहाँ एक साथ दो ओमिक्रोन पॉजिटिव मामले पाए गये थे.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts