तेजस्वी यादव की कल दिल्ली में होगी शादी, जानें किसको अपनी जीवनसंगिनी बना रहे हैं लालू के बेटे

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव बृहस्पतिवार को दिल्ली की राजश्री संग शादी करने जा रहे हैं. वैसे दुल्हन राजश्री मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिलें की रहने वाली है. वहीं परिवार की ओर से इस शादी समारोह को बेहद गोपनीय रखा गया है और इसके साथ ही दिल्ली में हो रही शादी में मेहमानों की संख्या सीमित ही रखी गई है. तेजस्वी यादव और राजश्री दोनों हीं पहले से एक-दूसरे के काफी करीब हैं. शादी के लिए कई महीनों से बातचीत चल रही थी जो अब दिसंबर में आकर फाइनल हुई है.

Tejaswi Yadav Marriage

एक ही दिन होगी सगाई- शादी

प्राप्त जानकारी अनुसार शादी का कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया है. सगाई भी शादी से कुछ देर पहले ही होगी. शादी समारोह में केवल नजदीकी रिश्तेदार ही शामिल होंगे. तेजस्वी और राजश्री की शादी में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, उनकी धर्मपत्नी शकुंतला यादव, रेवाड़ी विधायक व तेजस्वी के जीजा चिरंजीव राव और तेजस्वी की बहन अनुष्का शादी में शामिल होने के लिए रेवाड़ी से रवाना हो चुके हैं. शादी को लेकर नजदीकी रिश्तेदार भी कुछ नहीं बोल रहे हैं.

यह भी पढ़े -  पटरी पर आमने- सामने हुईं रफ्तार की मल्लिकाएं राजधानी और वंदे भारत, Video वायरल

हरियाणा में लालू यादव के दो- दो समधी

बेटे तेजस्वी यादव की राजश्री के साथ शादी होते ही हरियाणा में लालू प्रसाद यादव के दो-दो समधी हो जाएंगे. बता दें कि बेटी अनुष्का के पति चिरंजीव राव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव लालू प्रसाद यादव के समधी हैं. अब राजश्री के पिता लालू प्रसाद यादव के एक और समधी हो जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.