अनिल विज ने दिया राहुल गांधी को करारा जवाब, जो हिंदु होकर हिंदुत्ववादी नहीं, वह नकली हिंदु है

चंडीगढ़ । हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो हिंदू होकर भी हिंदूत्ववादी नहीं है, वह नकली हिंदू है. बता दे कि अनिल विज ने यह बात कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली के बाद कहीं. इस रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि भारत हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नही.

anil vij

अनिल विज ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर साधा निशाना

इसी पर अनिल विज ने निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा कि जो हिंदू होकर भी हिंदुत्ववादी नहीं है वह नकली हिंदू है. राहुल गांधी ने रैली में कहा कि देश में जो महंगाई है और पीड़ा है, वह हिंदुत्ववादियों की देन है. हिंदुत्ववादी किसी भी कीमत पर सत्ता चाहते हैं. राहुल गांधी ने हिंदू और हिंदुत्व को दो अलग-अलग शब्दों के रूप में वर्णित करते हुए कहा कि जैसे दो जीवित प्राणियों में एक आत्मा नहीं हो सकती, वैसे ही 2 शब्दों का एक अर्थ कभी नहीं हो सकता.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गर्मी का डबल अटैक, 20 जुलाई के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.