दिल्ली में शिक्षकों की हुई बल्ले-बल्ले, सैलरी बढ़ाने को लेकर केजरीवाल सरकार ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली । दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने डायरेक्ट्रेट ऑफ एजुकेशन को आदेश दिया है कि वे दिल्ली के सरकारी स्कूलों के गेस्ट टीचर्स की सैलरी बढ़ाएं. यें आदेश केवल गेस्ट टीचर्स के लिए ही नहीं बल्कि अनुबंध आधार पर कार्यरत अध्यापकों के लिए भी है. इस बाबत शासनादेश जारी किया जा चुका है. दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

arvind kejriwal

शिक्षकों से मुलाकात के बाद लिया गया फैसला

दिल्ली गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से मुलाकात की थी और दिल्ली सरकार के स्कूलों में तैनात गेस्ट टीचर्स की ओर से एक ज्ञापन सौंपा. यहीं नहीं इन शिक्षकों ने स्कूल में छात्रों के साथ पढ़ने-पढ़ाने के अपने अनुभव को भी साझा किया. इस मुलाकात के दौरान अन्य कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई.

क्या कहा सरकार ने स्टेटमेंट में

दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ाने वाले गेस्ट टीचर्स के प्रति आभार के रूप में, केजरीवाल सरकार ने उनकी सैलरी में वृद्धि करने का आदेश दिया है. यह नए साल से पहले उनके लिये एक तोहफा होगा और महामारी के दौरान उन्हें यह जरूरी राहत देने वाला होगा.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

इसलिए बढ़ाया गया वेतन

महंगाई और जीवन-यापन के खर्च में बढ़ोतरी और कोरोना काल के दौरान परिवारों के सामने आई मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने शिक्षा विभाग को गेस्ट और अनुबंध आधार पर कार्यरत टीचर्स के पारिश्रमिक में वृद्धि करने का निर्देश दिया है.

वहीं इस बारे में सीएम केजरीवाल ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सरकार ने गेस्ट टीचर्स की सैलरी में बढ़ोतरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसी आशा की जाती है कि जल्द ही इन टीचर्स को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.