आज हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

हिसार | हरियाणा में 26 दिसंबर को हुई सर्दियों की पहली बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है. बारिश की वजह से दिन के तापमान में कमी आने से ठंड का अहसास अधिक होने लगा है तो वहीं रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी से राहत प्रदान हुई है. हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सोनीपत जिले के गांव जगदीशपुर 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है और न्यूनतम तापमान सबसे कम अंबाला में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

weather barish 1

मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर के साथ कोहरे की हल्की चादर चढ़ी दिखाई दी, जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. हरियाणा मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हाड कंपा देने वाली ठंड के साथ कोहरे की संभावना जताई है.

आज होगी बारिश

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में आज 28 दिसंबर को कई जिलों में बारिश की संभावना है और कल 29 दिसंबर को प्रदेश में हल्की बादलवाई भी रहने की संभावना है. 29 दिसंबर के बाद से मौसम साफ हो जाएगा और फिर से पहाड़ी क्षेत्र की ठंडी हवाएं हरियाणा की तरफ आने लगेगी. इन हवाओं से फिर से ठिठुरन बढ़ेगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

किसानों के लिए फायदेमंद

हरियाणा मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे और ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर करेगी तो वहीं किसानों के लिए यें किसी वरदान से कम नहीं है. कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए यह मौसम और तापमान बिल्कुल उपयुक्त है. बारिश से गेहूं, सरसों, जौं और चने की फसल को काफी फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.