हरियाणा में बेकाबू हो रहा है कोरोना, इस जिलें में हालात और भी खतरनाक

चंडीगढ़ ।  हरियाणा में कोरोना महामारी दिन-प्रतिदिन विस्फोटक रुप धारण कर रही है. मंगलवार को कैथल और पंचकूला में कोरोना की वजह से एक-एक मरीज की मौत हो गई. इससे पहले सोमवार को पंचकूला में 9 साल की लड़की और अंबाला में 72 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी थी. प्रदेश में कोरोना की वजह से दो दिन में 4 लोगों की मौत हो चुकी है.

corona image

मंगलवार को कैथल जिले के बढ़सीकरी गांव में कोरोना से दम तोड़ने वाली महिला की उम्र 24 साल थी. उधर दूसरी मौत पंचकूला में एक 45 वर्षीय महिला की हुई है,जो कैंसर से पीड़ित थी. सोमवार को ही अंबाला छावनी में कोरोना से दम तोड़ने वाला 72 वर्षीय बुजुर्ग शुगर व किडनी की बीमारी से ग्रस्त था. वहीं पंचकूला में जिस 9 वर्षीय लड़की की मौत हुई है वह भी कई बीमारियों से ग्रस्त थी और महीने भर पहले ही ठंड से बचने के लिए लेह से पंचकूला अपने रिश्तेदारों के पास आई थी.

मंगलवार को हरियाणा में कोरोना के 1132 नए मामले सामने आए हैं. जबकि सोमवार को 793 केस सामने आए थे. प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का कोई नया केस सामने नहीं आया. हरियाणा में ओमिक्रॉन के अभी तक 71 केस सामने आए हैं जिनमें से 61 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 10 केस एक्टिव हैं.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

नए केसों में गुरुग्राम पहले नंबर पर

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मंगलवार को 24 घंटे में कोरोना के 634 नए मरीज सामने आएं हैं. फरीदाबाद में 141, पंचकूला में 94, अंबाला में 69, करनाल में 44, सोनीपत में 33, रोहतक में 16, पानीपत में 15 और हिसार में 13 केस सामने आए हैं.

पूरे हरियाणा की बात करें तो इस समय कोरोना के कुल 4036 एक्टिव केस है. इनमें से 2743 मरीज होम आइसोलेशन में है. सोमवार और मंगलवार को हुई मौतों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना की वजह से होने वाली मौत का आंकड़ा 10066 तक पहुंच गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.