बच्चों को वैक्सीनेशन के बाद न करने दें इस चीज का सेवन, भारत बायोटेक ने दी चेतावनी

नई दिल्ली । देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने पर लोगों में और ज्यादा दहशत का माहौल बना हुआ है. कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाने के लिए केन्द्र सरकार ने 15 से 18 आयु वर्ग तक वैक्सीनेशन करने का फैसला लिया है. इन सबके बीच भारत बायोटेक ने वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों के लिए कुछ जरुरी जानकारी शेयर की है.

corona vaccine

दरअसल कुछ वैक्सीनेशन कैंपों में बच्चों के लिए Covaxin के साथ 3 पैरासिटामोल 500 मिलीग्राम की गोलियां लेने की सलाह दी जा रही हैं. जबकि इसे बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक का कहना है कि Covaxin का टीका लगने के बाद किसी पैरासिटामोल या पेन किलर को नहीं खाना चाहिए. भारत बायोटेक की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चिकित्सक की सलाह के बाद ही बच्चों को कोई दवा खिलाएं.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

बच्चों में नजर आए साइड इफेक्ट

कंपनी ने बताया है कि लगभग 30 हजार लोगों पर क्लिनिकल ट्रायल किया गया है और इनमें से लगभग 10-20 फीसदी लोगों में साइड इफेक्ट देखें गए हैं. हालांकि ये साइड इफेक्ट्स ज्यादा गंभीर नहीं है और बिना दवा के 1-2 दिन के भीतर ठीक हो रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.