कई लड़कियों का खूंखार हत्यारा, पुछताछ में किए ऐसे खुलासे कि पुलिस भी रह गई दंग

फरीदाबाद ।  22 वर्षीय युवती के मर्डर केस में क्राइम ब्रांच डीएलएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी सिंहराज ने ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए कि पुलिस भी दंग रह गई. रिमांड के दौरान पुछताछ में सामने आया कि आरोपी एक सीरियल किलर हैं जो इससे पहले भी तीन नाबालिग लड़कियों को मौत के घाट उतार चुका है. क्राइम ब्रांच डीएसपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि 31 दिसंबर को आरोपी 22 वर्षीय युवती को सेक्टर-17 नहर पुल के पास लें गया. वहां इस शख्स ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो युवती द्वारा विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया.

Crime Image

इस मामले में शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था. बाद में युवती की लाश मिलने पर हत्या की धाराएं जोड़कर इस मामले की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच डीएलएफ को दिया गया. एसीपी क्राइम ब्रांच की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया, जिसने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को फरीदाबाद के वजीरपुर मास्टर रोड़ से धरदबोचा.

आरोपी 54 वर्षीय सिंहराज निवासी जसाना ने पुलिस पुछताछ में बताया कि वह सिटी हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है. आरोपी सिंहराज की युवती के साथ लगभग दो साल से जान-पहचान थी. 31 दिसंबर को आरोपी ने युवती को सेक्टर-17 के चौक पर बुलाया और उसके बाद उसे सेक्टर-17 नहर पुल के पास ले गया. वहां पर युवती के साथ गलत हरकत की तो उसने विरोध किया. इस पर उसने युवती को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और उसका मोबाइल फोन अपने साथ लेकर वहा से भाग निकला.

क्राइम हिस्ट्री हैं पुरानी

आरोपी की क्राइम हिस्ट्री खंगाली गई तो अपराधों से भरी मिली. उसने साल 1986 में अपने चाचा तथा उसके बेटे का मर्डर कर दिया था, जिसमें पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था. इस संबंध में उसके खिलाफ थाना छायंसा में केस दर्ज हैं. दिसंबर 2019 में आरोपी ने चाय की रेहड़ी लगाने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकत करने की कोशिश की थी लेकिन लड़की द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने गला दबाकर उसकी भी हत्या कर दी थी और लाश को आगरा नहर में फेंक दिया.

आरोपी के गुनाहों का सिलसिला इसके बाद भी चलता रहा और अगस्त 2020 में फिर से एक नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकत की. लड़की द्वारा शोर मचाने पर उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आगरा नहर में फेंक दिया. इसी प्रकार जून 2021 में फिर एक नाबालिग लड़की को अपना शिकार बनाया. छेड़-छाड़ करने पर लड़की ने शोर मचाया तो उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आगरा नहर में फेंक दिया. एसीपी क्राइम ब्रांच इस मामले की गहनता से जांच कर रही है. पूछताछ पूरी होने पर आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.