केन्द्रीय कर्मचारियों को 18 महीने का DA एरियर मिलेगा या नहीं, सामने आई ये बड़ी अपडेट

नई दिल्ली । केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) केन्द्रीय कर्मचारियों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी दें सकती है. बता दें कि सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को 31% डीए के अलावा कई बड़े फायदे दिए हैं. लेकिन डीए एरियर के मामले पर 18 महीने से पेंच फंसा हुआ है. हालांकि अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि इस महीने एरियर के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है.

OFFICE

मीडिया से मिली जानकारी अनुसार नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) ने केंद्र सरकार के सामने मांग रखी है कि डीए बहाली के समय 18 महीने से रुके हुए डीए एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट कर दिया जाएं.

कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े

मीडिया से मिली जानकारी अनुसार नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM), डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) और वित्त मंत्रालय के बीच एरियर भुगतान के मुद्दे पर बातचीत हुई है लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला. वहीं कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और सरकार से बातचीत का दौर जारी है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह चर्चा जोरों पर है कि इस महीने की शुरुआत में मोदी सरकार इस मुद्दे पर चर्चा कर सकती हैं. इस मुद्दे को लेकर जल्द ही केबिनेट सचिव के साथ चर्चा होने की उम्मीद है. चूंकि पीएम मोदी के संज्ञान में भी यह मामला आया है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि वह बकाया डीए एरियर भुगतान पर भी फैसला लें सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.