भिवानी । हम आये नई दुखद घटनाओं के बारे में सुन रहे है. प्रशासन के अनेक प्रयासों के बाद भी इन घटनाओं पर नकेल नहीं कसी जा रही है. ऐसे ही एक दुखद घटना आज भिवानी जिले के हेतमपुरा में हुई. जहा एक 22 वर्षीय युवक अमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बता दें कि यह घटना हेतमपुरा टीटानी मोड की है.
बताया जा रहा है कि घटना के समय अमित बाइक पर सवार था और अपने गांव जा रहा था. रस्ते में दो अनजान युवकों ने उस पर दनादन गोलियां बरसा दी. इस फरयरिंग में अमित की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा. वही मृतक के पिता ने दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

भिवानी अनाज मंडी में काम करता था मृतक
पुलिस में अनुसार अमित भिवानी की अनाज मंडी में खाद बीज की दुकान पर काम करता था. वह हर रोज ही गांव से शहर आता जाता रहता था. हमेशा की तरह ही वह वीरवार रात को अपने गांव जा रहा था. रास्ते में दो युवकों ने उसको गोली मार दी. इसकी सूचना मृतक के पिता पवन कुमार को किसी ने फोन करके दी कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है. सूचना मिलने के बाद पवन कुमार मौके पर पहुंचे, तो एंबुलेंस में अमित को ले जाया जा रहा था. उनका कहना है कि देखने से यह बात साफ पता चल रही थी, की किसी ने अमित को गोली मारी है.
लगातार मिल रही थी धमकियां
मृतक के पिता पवन कुमार ने दो युवकों पर हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए आरोप लगाए हैं. पवन कुमार का कहना है कि उसके बेटे को इन दोनों से लगातार धमकियां मिल रही थी.
मामले जी जाँच में जुटी पुलिस
जुई थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि परिवार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. प्राथमिक जांच से पता चला है की मामला आपसी रंजिश का है. मृतक के पिता के अनुसार दोनों युवकों पर मामला दर्ज किया गया है और इनकी तलाश की जा रही है.
