दिव्यांगों को अब 24 घंटे के अंदर मिलेगी यह सुविधा, रेडक्रास सोसायटी ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ । रेडक्रास सोसाइटी की तरफ से दिव्यांगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. अब रोजमर्रा के जीवन को आसान बनाने के लिए उपकरणों के लिए दिव्यांगों को लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि अब रेडक्रास सोसायटी ने दिव्यांगों ने उपकरणों संबंधी मांग को 24 घंटे के अंदर हल करने की तैयारी कर ली है. प्रदेश ही नहीं बल्कि जिला स्तर पर भी रेडक्रास सोसायटी पचास से लेकर 100 तक की संख्या वालों को उपकरण उपलब्ध करा सकेगी.

Red Cross Logo

बता दें कि रेडक्रास सोसायटी पिछले काफी लंबे समय से दिव्यांगजनों की सेवा कर रही है और नए साल पर रेडक्रास सोसायटी ने दिव्यांगों को नई सौगात दी है. इसी दिशा में उनके जीवन को सरल बनाने के लिए उपकरणों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का संकल्प लेकर इस पर काम करने की शुरुआत कर दी है. एलमिको इंडिया और रेडक्रास सोसायटी के बीच हुई एक मीटिंग में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है.

इस मीटिंग में यह खास फैसला लिया गया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा लगाए जाने वाले शिवरों का पहले की तरह दिव्यांगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अब उन्हें तुरंत ही आवेदन के बाद 24 घंटे के बाद उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे. पहले उपकरणों के लिए दिव्यांगों को शिविर का इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ग्रुप- D कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा ज्यादा मौका

यह उपकरण दिए जाते हैं

हरियाणा रेडक्रास सोसायटी महासचिव डीआर शर्मा ने बताया कि ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और रोलेटर, बैशाखी, क्लिपर, एमआर किट, छड़ी आदि उपकरण शिवरों में वितरित किए जाते थे, जिसके लिए दिव्यांगों को पहले रेडक्रास में आवेदन करना पड़ता था. जिसके बाद एलमिको द्वारा शिविर आयोजित कर उपकरण बांटे जाते थे लेकिन अब सीधे ही रेडक्रास उनकी मांग के कुछ ही घंटों बाद यह उपकरण उन्हें सीधे उपलब्ध करा देगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.