चंडीगढ़ के इस स्टोर में एक रुपए में मिल रहा हैं एक कपड़ा, बस यें Document दिखाएं और करें खरीददारी

चंडीगढ़ । अपनी खुबसूरती के लिए मशहूर हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पहला ऐसा स्टोर खोला गया है जहा पर आप एक रुपए में एक कपड़ा खरीद सकते हैं. चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा शुरू किया गया यह स्टोर पूर्णतः सरकारी हैं. इस स्टोर से शहर के जरुरतमंद लोग मात्र एक रुपए में इस हाड कंपा देने वाली ठंड में अपने लिए गर्म कपड़े खरीद सकेंगे. कोट, स्वेटर, ऊनी वस्त्र या अपनी सुविधा अनुसार कोई भी कपड़ा खरीद सकते हैं. इन कपड़ों को बेचने के लिए नगर निगम ने बाकायदा ‘नया सा’ नाम से धनास (सेक्टर-14 West) में एक सरकारी स्टोर खोला है.

bajar

गरीब व जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए शुरू की गई यह सेवा अपने-आप में एक अनोखी पहल है. बता दें कि जो कपड़े यहां पर बेचे जाते हैं, उन कपड़ों को नगर निगम शहर के लोगों से इकट्ठा करता है. इसके बाद कपड़ों को सेग्रीगेट करके धोने के बाद उन्हें स्टोर में बेचने का काम रक्षक ग्रुप से जुड़ी दस महिलाएं संभाल रही हैं. स्टोर में आधार कार्ड दिखाकर कोई भी अपनी पंसद के हिसाब से कपड़ा खरीद सकते हैं.

घर जाकर गाड़ी इक्कठे करेगी कपड़े

नगर निगम ने लोगों से कपड़े इक्कठे करने के लिए ‘स्वच्छ सवारी’ नाम से एक गाड़ी चलाई हैं जो शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर कपड़े इक्कठे करेगी. पुराने कपड़े दान करने वालों को नगर निगम के कर्मचारी रसीद भी देंगे. इसके बाद इन कपड़ों को लांड्री में धोया जाता है और फिर प्रेस करने के बाद इनकी पैकिंग इस प्रकार की जाएगी, जिससे यह लगें कि कपड़े पुराने हैं हीं नहीं. नगर निगम की इस पहल में शहर का रक्षक ग्रुप कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

यहां पर फोन करके कोई भी डोनेट कर सकते हैं कपड़े

शहरवासी भी नगर निगम की इस पहल को लेकर खूब उत्साह दिखा रहे हैं और साफ-सुथरे कपड़े दान कर रहे हैं. इस अभियान को नगर निगम ने ‘आपके घर से उनके घर तक’ का नाम दिया है. इसके साथ ही नगर निगम ने एक मोबाइल नंबर 9041998099 भी जारी किया है जिसपर फोन करके भी आप कपड़े दान कर सकते हैं.

नगर निगम चंडीगढ़, कमिश्नर, आनिंदिता मित्रा ने कहा कि जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए यह स्टोर खोला गया है, जहां पर एक रुपए में एक कपड़ा बेचा जा रहा है. स्वच्छ सवारी गाड़ी लोगों के घरों से कपड़े इक्कठे करती है और उन्हें साफ तथा प्रेस करके नया सा स्टोर में पहुंचाया जाता है. कपड़ों की पैकिंग इस तरह की जाती है जिससे यह लगता ही नहीं कि कपड़े पुराने हैं. इस मुहिम को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और आगे मांग बढ़ने पर और भी स्टोर खोलने का फैसला लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.