BSNL का ग्राहकों को तगड़ा ऑफर, फ्री में होगा रिचार्ज

टेक डेस्क । सरकारी टेलीकॉम कंपनी द्वारा एक से बढ़कर एक प्लान लाए जा रहें  है. इन सब प्लानस ने निजी टेलीकॉम ऑपरेटरस को परेशान कर दिया है. इसी कड़ी में BSNL द्वारा ग्राहकों को फ्री रिचार्ज कराने वाला प्लान लॉन्च किया गया है.

BSNL

रिचार्ज करने पर 100% कैशबैक मिलेगा

बता दे कि हाल ही में BSNL ने ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम के साथ समझौता किया है. इस के तहत पहली बार Paytm से रिचार्ज करने पर ग्राहकों को 100% कैशबैक मिलेगा, यानी कि ग्राहकों को पेटीएम से रिचार्ज करने पर कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. इस नए कैपन को First Recharge Free , का नाम दिया गया है. इसके बारे में BSNL ने एक ट्वीट भी लोगों के साथ साझा किया है.

प्राप्त जानकारी के आधार पर बता दे कि अगर ग्राहक अपने, BSNL मोबाइल कनेक्शन के लिए पेटीएम से रिचार्ज करते हैं तभी उन्हें कैशबैक मिलेगा. कैशबैक की अधिकतम राशि 50 रूपये है. अगर ग्राहक पेटीएम से रिचार्ज करते हैं तो यह राशि उनके पेटीएम अकाउंट में आ जाएगी.

बीएसएनल का प्रीपेड ग्राहकों के लिये, तोहफा

BSNL ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 365 रूपये  का प्लान शुरू किया गया है. बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी पूरे साल तक यानी 365 दिन है. और साथ-साथ इस रिचार्ज में ग्राहकों को 250 मिनट कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है. इसके अलावा ग्राहक रोजाना 100 एसएमएस मुक्त मे कर सकेंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.