दीवाली से पहले अमेज़न की धमाकेदार सेल, जानिये खास ऑफर्स

टेक डेस्क । त्योहारों के सीजन में सभी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर सेल दी जा रही है. भारत की सबसे पॉपुलर शॉपिंग साइट अमेज़न भी अपने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लेकर आई है. सामान्य बात है की हर व्यक्ति सेल के दौरान कम से कम कीमत पर अच्छे से अच्छे प्रोडक्ट को खरीदना चाहता है. जी, हां अमेज़न अपने ग्राहकों को धमाकेदार सेल देने जा रही है. यह धमाकेदार सेल 10 नवंबर से शुरू होने जा रही है. बता दे यह सेल 10 नवंबर से 13 नवंबर तक जारी रहेगी.

fotojet 29

सभी प्रोडक्टस पर डिस्काउंट

बता दें कि अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में लगभग सभी प्रोडक्टस पर डिस्काउंट मिल रहा है. स्मार्टफोन से लेकर मोबाइल एक्सेसरीज, होम अप्लायंसेज, किचन अप्लायंसेज , फैशन और फिटनेस प्रोडक्ट, आदि सभी पर भारी छूट दी जा रही है. अमेज़न की सेल में ज्यादातर प्रोडक्ट एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी उपलब्ध है. आइए आपको अमेज़न की सेल की बेस्ट डीलस  के बारे में बताते हैं.

मोबाइल्स पर 1500 रूपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट

अमेज़न की इस सेल मे ग्राहकों को SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 10 % इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. अगर इस सेल में ग्राहक 5000 रूपये से ऊपर का आर्डर करता है, तो उसे 10 % इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा.

अन्य केटेगरी पर भी  बढ़िया डिस्काउंट

  • इस सेल में ग्राहकों को बाटा शूज पर 35 % तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
  • इस सेल में मैन व वूमेन फुटवियर पर 80 % तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
  • किचन के सामान पर 80% और 50% तक ऑफ का ऑफर दिया जा रहा है.
  • कंप्यूटर एक्सेसरीज पर 70% ऑफ दिया जा रहा है.

बता दे कि केवल एसबीआई के कार्ड पर ही डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है और किसी बैंक का कार्ड इस सेल पर ऑफर के लिये वेलिड नहीं होगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.