सचिन पायलट को मिल सकती है कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी, प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली । पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस में जबरदस्त मंथन और उथल पुथल का दौर जारी है. बता दे हाल ही में सीडब्ल्यूसी की बैठक में गांधी परिवार ने साफ कर दिया है कि अगर सब चाहते हैं तो वह पद को त्यागने के लिए तैयार हैं. पर इसके बाद सभी एक ही स्वर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की लीडरशिप पर भरोसा जाहिर करते हुए उन्हें शीर्ष पद पर बने रहने का आग्रह किया. जिसके बाद सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर फिलहाल बनी हुई है.

Priyanka Gandhi

वहीं, बैठक के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर काफी कुछ कहा प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रचार के लिए जिन नेताओं को बुलाया गया उनमें से सिर्फ सचिन पायलट ने पार्टी प्रचार का काम किया. प्रियंका ने आगे कहा कि सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भूपेंद्र हुड्डा का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान पूरा सहयोग किया.
बता दे सीडब्ल्यूसी की बैठक में एकमात्र नेता सचिन पायलट किस जमकर तारीफ की गई खासकर प्रियंका गांधी ने सचिन पायलट की सराहना की उसके बाद अपने सामने आ रहे हैं कि सचिन पायलट को कांग्रेस ने कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है क्या उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा पद मिलेगा या फिर राजस्थान में ही उन्हें कुछ खास दिया जाने वाला है.

खैर ये सारी बातें वक्त पर निर्भर करती है कि सचिन पायलट के आगे का राजनीतिक सफर कैसा रहने वाला है. साथ ही आपको यह भी बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पंजाब सांसदों के साथ हुई बैठक में काफी बवाल हुआ इस बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने पंजाब के सांसदों को कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में हार किस जिम्मेदार प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माखन हैं.

फिलहाल कांग्रेस काफी सक्रिय मूड में नजर आ रही है इतनी पुरानी पार्टी होने के बावजूद भी 3 दशकों से लगातार मिल रही हार कांग्रेस ने बदला कर सकती है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.